MS Dhoni का जादुई टच विराट कोहली के बाद अब ऋषभ पंत की चमकेगी किस्मत धोनी की गाड़ी में बैठते ही खुल जाता है तकदीर का ताला
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की गाड़ी की अगली सीट शायद टीम इंडिया के बल्लेबाजों की सोई हुई किस्मत जगाने का एक नया मंत्र बन चुका है। क्रिकेट गलियारों में आजकल यह बात आग की तरह फैल रही है कि जब भी कोई बड़ा खिलाड़ी फ्लॉप चल रहा हो या मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, धोनी उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर एक राइड क्या दे देते हैं, उसका करियर रॉकेट की तरह सीधे ऊपर भागने लगता है।
इसे आप अंधविश्वास कहिए या 'थाला का आशीर्वाद', लेकिन इसके पीछे का जो कनेक्शन सामने आया है, उसने अच्छे-अच्छे लॉजिक लगाने वालों के होश उड़ा दिए हैं।
इस जादुई थ्योरी को समझने के लिए जरा थोड़ा पीछे मुड़कर देखते हैं। बात नवंबर 2025 की है, जब साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर थी। केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे थे और सीरीज का पहला वनडे मैच 30 नवंबर 2025 को रांची में खेला जाना था। उस वक्त रन-मशीन विराट कोहली अपने करियर के एक बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहे थे। बल्ला एकदम शांत था, रन नहीं बन रहे थे और हर तरफ आलोचक उन पर सवाल उठा रहे थे।
तभी एक दिलचस्प वाकया हुआ। मैच से ठीक पहले विराट रांची में धोनी भाई से मिलने उनके घर पहुंचे। जब मुलाकात खत्म हुई, तो माही भाई खुद अपनी गाड़ी ड्राइव करके विराट को ड्रॉप करने आए। बस, उस एक कार राइड के बाद मैदान पर जो मंजर दिखा, उसने सबको हैरान कर दिया।
30 नवंबर के पहले मैच के बाद, 3 दिसंबर and 6 दिसंबर को हुए मैचों में विराट का वो पुराना, खूंखार रूप वापस आ गया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए बैक-टू-बैक दो धमाकेदार शतक ठोक दिए। उस वक्त साफ़ लगा कि यह माही भाई की कार राइड का ही जादू था जिसने फ्लॉप चल रहे फेज को एक झटके में खत्म कर दिया।
दरअसल, कल शाम को जब मैं क्रिकेट के कुछ पुराने आंकड़े देख रहा था, तो अचानक मेरे दिमाग की बत्ती जली कि यह तो एक गजब का पैटर्न है। और इत्तेफाक देखिए कि बिल्कुल वैसा ही नजारा 2026 में दोबारा देखने को मिला है। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी भाई खुद स्टेयरिंग संभाले हुए हैं और उनके बगल वाली सीट पर ऋषभ पंत मुस्कुराते हुए बैठे हैं। धोनी उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर रांची की सड़कों पर घुमा रहे हैं और ड्रॉप कर रहे हैं।
इस वीडियो के आते ही फैंस ने सीधे-सीधे कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया है, क्योंकि बिल्कुल विराट कोहली की तरह ही ऋषभ पंत का भी पिछला कुछ समय काफी खराब गुजरा है। उनका पूरा आईपीएल सीजन भी पूरी तरह फ्लॉप रहा और वो अपने फॉर्म के लिए बुरी तरह संघर्ष कर रहे थे। लेकिन ठीक इस कार राइड के बाद उनकी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी हो गई है और उनका प्लेइंग-11 में खेलना भी तय है।
अब कहानी पूरी तरह साफ नजर आ रही है कि जैसे धोनी की गाड़ी में बैठने के बाद विराट कोहली का खराब फॉर्म पलक झपकते ही गायब हो गया था और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक ठोक दिए थे, ठीक उसी तरह अब ऋषभ पंत भी धोनी की गाड़ी की सवारी कर चुके हैं और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में उनकी धाकड़ एंट्री हो गई है। तो क्या अब यह मान लिया जाए कि पंत का भी वो पुराना, विस्फोटक रूप वापस आने वाला है और उनके बल्ले से मैदान पर महा-विस्फोट देखने को मिलेगा?
वैसे भी पंत हमेशा से धोनी को अपना गुरु और बड़ा भाई मानते आए हैं। उनके मुश्किल दिनों से लेकर मैदान पर वापसी तक, माही भाई ने हमेशा उनका हाथ थाम कर रखा है। ऐसे में गुरु से मिली इस खास 'जादुई राइड' और आशीर्वाद के बाद, श्रीलंका के गेंदबाजों की मुश्किलें सच में बढ़ने वाली हैं।
अब देखना यह है कि क्या पंत भी विराट की राह पर चलते हुए इस सीरीज में रनों का अंबार लगाएंगे और धोनी के इस 'किस्मत बदलने वाले टच' की कहानी पर हमेशा के लिए मुहर लगाएंगे
आप लोगों की क्या राय है क्या सच में एमएस धोनी की कार में बैठने से खिलाड़ियों की किस्मत सच में चमक जाती है विराट कोहली के बाद अब ऋषभ पंत की बारी है
प्लीज कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं और अगर यह दिलचस्प थ्योरी आपको पसंद आई हो, तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment