Ravindra Jadeja Biography in Hindi कभी वॉचमैन का बेटा आज 120 करोड़ की संपत्ति का मालिक जानिए सर जडेजा के संघर्ष से लेकर रिकॉर्ड्स की पूरी कहानी


आज हम बात करने वाले हैं भारतीय क्रिकेट टीम के उस सबसे धाकड़ ऑलराउंडर की, जो मैदान पर गेंद से कहर ढाता है, बल्ले से रन बरसाता है और जिसकी फील्डिंग  देखकर अच्छे-अच्छे बल्लेबाज खौफ खाते हैं अपने सर जडेजा यानी रवींद्र जडेजा 

​रवींद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर में एक बेहद साधारण राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड (वॉचमैन) का काम करते थे और माँ ललिता देवी सरकारी अस्पताल में नर्स थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वे एक छोटे से सरकारी क्वार्टर में रहते थे। जडेजा की दो बड़ी बहनें भी हैं—नयनाबा और अनुराधा।

​1998-2002 क्रिकेट से लगाव और एकेडमी में एंट्री

​जब जडेजा करीब 10-12 साल के हुए, तो उनका मन पढ़ाई से ज्यादा जामनगर की गलियों में क्रिकेट खेलने में लगने लगा। उनके पिता चाहते थे कि बेटा सेना में जाकर अफसर बने, लेकिन जडेजा का सपना सिर्फ क्रिकेट था। उनके जुनून को देखकर उन्हें जामनगर की 'शारदापीठ क्रिकेट एकेडमी' में डाला गया, जहाँ कोच महेन्द्रसिंह चौहान ने उनकी बाएं हाथ की स्पिन और बैटिंग की प्रतिभा को पहचाना।

​साल 2005 जडेजा की जिंदगी का सबसे दुखद मोड़ साबित हुआ। जब वे सिर्फ 16-17 साल के थे, तब एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी माँ ललिता देवी का निधन हो गया। माँ के जाने के गम में जडेजा पूरी तरह टूट गए और डिप्रेशन में आकर उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया। लेकिन उनकी बड़ी बहन नयनाबा ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने माँ की तरह जडेजा को संभाला और उन्हें दोबारा मैदान पर भेजा।


2006-2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप और रणजी में 3 ट्रिपल सेंचुरी

​अपनी बहन के भरोसे पर खरे उतरते हुए जडेजा ने 2006 में भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। इसके बाद 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में जब भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, तब जडेजा उस टीम के उप-कप्तान थे।
​इसी दौरान 2006-07 में उन्होंने सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया। भाई, रणजी में तो जडेजा का ऐसा खौफ था कि उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट के इतिहास में 3 बार ट्रिपल सेंचुरी (तिहरे शतक) ठोकने का बड़ा रिकॉर्ड बना डाला

​2009-2012 इंटरनेशनल डेब्यू का दौर

​2009 वनडे व टी20 8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और नाबाद 60 रन बनाए। इसके दो दिन बाद 10 फरवरी को T20I डेब्यू भी हो गया।

​2012 टेस्ट डेब्यू  लगातार डोमेस्टिक प्रदर्शन के दम पर 13 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में अपना पहला टेस्ट मैच खेला।

​2012-2013 IPL, एमएस धोनी के साथ बॉन्डिंग और 'सर जडेजा 


IPL 2008 में शेन वॉर्न ने उन्हें 'रॉकस्टार' कहा था, लेकिन साल 2012 में जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जडेजा को खरीदा, तो उनकी किस्मत बदल गई। कप्तान धोनी के साथ उनकी ऐसी बॉन्डिंग बनी कि दोनों मैदान पर पक्के दोस्त बन गए।

​साल 2013 में जब धोनी ने मज़ाक-मज़ाक में जडेजा पर फनी ट्वीट्स किए, तो फैंस ने उन्हें प्यार से 'सर जडेजा' कहना शुरू कर दिया। 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में वे 12 विकेट लेकर 'गोल्डन बॉल' विजेता बने और भारत को चैंपियन बनाया।

​2016-2026  शादी, आईपीएल 2023 का चमत्कार और No. 1 रैंकिंग

​2016 शादी 17 अप्रैल 2016 को जडेजा की शादी रीवाबा से हुई, जो इस समय गुजरात (जामनगर उत्तर) से भाजपा (BJP) विधायक हैं। 2017 में उनकी बेटी 'निध्याना' का जन्म हुआ।

​2023 IPL फाइनल 2023 IPL फाइनल में आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन (छक्का और चौका) मारकर CSK को 5वीं बार चैंपियन बनाया, जिसके बाद धोनी ने खुशी में उन्हें गोद में उठा लिया था।


​ICC Ranking अपनी मेहनत के दम पर जडेजा आज दुनिया के No. 1 ICC टेस्ट ऑलराउंडर हैं और 446 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर कायम हैं।

​इंटरनेशनल और IPL करियर के सटीक आंकड़े (Updated Career Stats)

​टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए अब तक 89 टेस्ट मैच खेले हैं। बल्लेबाजी में अपनी धारदार बैटिंग से उन्होंने कुल 4,095 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शानदार शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने अपनी फिरकी से कुल 348 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 15 बार 5-विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट शामिल हैं। इसके अलावा अपनी गजब की फील्डिंग से उन्होंने टेस्ट में 44 कैच भी लपके हैं 

​वनडे (ODI) क्रिकेट का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में जडेजा ने देश के लिए 210 मुकाबले खेले हैं। बैटिंग करते हुए उन्होंने कुल 2,905 रन जोड़े हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 87 रन रहा है और उन्होंने कुल 13 अर्धशतक जड़े हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 232 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 2 बार 5-विकेट हॉल भी शामिल है। वहीं बाउंड्री और इनफील्ड में अपनी फुर्ती दिखाते हुए उन्होंने वनडे में 72 कैच पकड़े हैं।

​टी20 इंटरनेशनल (T20I) का रिकॉर्ड

भारत के लिए 74 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए जडेजा ने नीचले क्रम में कुल 515 रन बनाए हैं, जहाँ उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 46 रन रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने कुल 54 विकेट अपने नाम किए हैं और मैदान पर 28 कैच लपके हैं। (टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने T20I फॉर्मेट से संन्यास लिया था)



​आईपीएल (IPL) का धमाकेदार रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में जडेजा का बल्ला, गेंद और फील्डिंग तीनों खूब गरजे हैं। उन्होंने IPL करियर में कुल 3,526 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक, 264 चौके और 122 छक्के शामिल हैं (हाई स्कोर: 77 रन)। गेंदबाजी में उन्होंने 160 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा बाउंड्री पर सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर उन्होंने आईपीएल में 106 कैच पकड़ने का बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है।

​लाइफस्टाइल और नेट वर्थ


वॉचमैन का यह बेटा आज मेहनत के दम पर लगभग ₹120 से ₹150 करोड़ की संपत्ति का मालिक है। उनके पास जामनगर में एक शानदार फार्महाउस, 'Jaddu's Food Field' रेस्तरां और कई राजपूत नस्ल के पसंदीदा घोड़े हैं। मैदान पर पचास रन या शतक के बाद उनका तलवारबाजी वाला जश्न हर फैन को पसंद आता है।

​आपकी क्या राय है, क्या रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत के सबसे महान ऑलराउंडर हैं? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं और अपने क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें

        
                          ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर