SL W vs PAK W श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया 6 विकेट से रौंदकर सीरीज पर जमाया कब्जा चमके ये सितारे


श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने आज मैदान पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को पस्त कर दिया है। दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही श्रीलंका ने 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनका यह दांव बिल्कुल उल्टा पड़ गया क्योंकि श्रीलंकाई टीम ने 176 रनों के बड़े लक्ष्य को भी बौना साबित कर दिया और 14 गेंदें शेष रहते ही मैच को एकतरफा अंदाज में जीत लिया।

​पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक-ठाक रही। ओपनर मुनीबा अली ने 30 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेली और शवाल जुल्फिकार ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए। इसके बाद इरम जावेद ने 9 गेंदों में 16 रन और आलिया रियाज ने 21 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। अंत में अनूषा नासिर के 8 रन और आयशा ज़फ़र के 30 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से इनोका रणवीरा ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि कप्तान चमारी अथापथु ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट झटका। सबसे सफल गेंदबाज इनोशी प्रियदर्शनी फर्नांडो रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

​176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के इरादे कुछ और ही थे। हालांकि इमेशा दुलानी सिर्फ 5 रन बनाकर वाहिदा अख्तर का शिकार हो गईं, लेकिन कप्तान चमारी अथापथु ने आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों की रिमांड ले ली। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़कर 40 रन कूट डाले। कप्तान के आउट होने के बाद संदीपा कविंदी ने मोर्चा संभाला और 24 गेंदों में 46 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। मध्यक्रम में विशमी गुणरत्ने ने 31 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जबकि अनुष्का संजीवनी ने 22 गेंदों में 37 रन और कविशा दिलहारी ने 8 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में उम्मे हानी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि वाहिदा अख्तर और निदा डार को 1-1 विकेट मिला। अंत में श्रीलंका ने महज 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 178 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

​श्रीलंका की शेरनियों का यह खतरनाक और जोशीला अंदाज़ वाकई मैदान पर देखने लायक था! जिस बेखौफ तरीके से उन्होंने क्रिकेट खेला और पाकिस्तान को 2-0 से सीरीज में धूल चटाई, उसने साफ कर दिया है कि यह टीम अब रुकने वाली नहीं है। अगर श्रीलंकाई टीम इसी आक्रामक तेवर के साथ खेलती रही, तो आने वाले समय में पाकिस्तान तो क्या, दुनिया की बड़ी से बड़ी टीम भी इनके सामने टिक नहीं पाएगी। श्रीलंका की वूमेंस टीम ने हर डिपार्टमेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और पूरी तरह से डोमिनेट करते हुए इस टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की इस ऐतिहासिक और धमाकेदार जीत पर आपकी क्या राय है? क्या आपको भी लगता है कि यह टीम आने वाले समय में हर टीम को धूल चटाएगी? प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर जरूर बताएं

                         ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर