T20I Most Wickets In World टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 20 सबसे ज़हरीले बॉलर जिन्होंने क्रीज पर बल्लेबाजों का जीना हराम कर रखा है
टी20 क्रिकेट का नाम सुनते ही दिमाग में सिर्फ चौके और छक्कों की बरसात याद आती है। लेकिन सच कहें तो इस मार-धाड़ वाले फॉर्मेट में असल हीरो तो वो बॉलर हैं जो अपनी कातिलाना गेंदों से बल्लेबाजों की गिल्लियां उखाड़ देते हैं। जब बल्लेबाज छक्का मारने के मूड में हो और बॉलर उसे पहली ही गेंद पर बोल्ड मार दे, तो मैच का मज़ा ही अलग होता है
दुनिया भर के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के उन 20 गेंदबाजों पर नज़र डालते हैं, जिन्होंने अपनी फिरकी और रफ्तार से सबसे ज्यादा शिकार किए हैं
1. राशिद खान (अफगानिस्तान - 2015-2026)
इस बंदे की तो बात ही अलग है! राशिद खान की गुगली आज तक आधे से ज्यादा बल्लेबाजों को समझ ही नहीं आई। 115 मैचों में 193 विकेट लेकर यह गेंदबाज टॉप पर बैठा है। इनका बेस्ट स्पेल 3 रन देकर 5 विकेट है और ये 2 बार फाइफर (5 विकेट) ले चुके हैं।
2. आदिल रशीद (इंग्लैंड - 2009-2026)
इंग्लैंड का यह लेग स्पिनर बड़ा ही चतुर खिलाड़ी है। 150 मैचों में 169 विकेट ले चुका है। इनका बेस्ट स्पेल 2 रन देकर 4 विकेट का रहा है। जब भी मैच फंसा होता है, आदिल आकर चुपके से विकेट निकाल लेते हैं।
3. ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड - 2014-2026)
लंबे कद के इस कीवी स्पिनर की गेंद जब टर्न होती है, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं। 142 मुकाबलों में 165 विकेट चटकाने वाले ईश सोढ़ी का बेस्ट स्पेल 12 रन देकर 4 विकेट है।
4. टिम साउदी (न्यूजीलैंड - 2008-2024)
न्यूजीलैंड का यह पुराना चावल लंबे समय तक नई गेंद से आग उगलता रहा। 126 मैचों में 164 विकेट चटकाने वाले साउदी 2 बार फाइफर ले चुके हैं और इनका बेस्ट स्पेल 18 रन देकर 5 विकेट है।
5. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका - 2019-2026)
श्रीलंका का यह मिस्ट्री स्पिनर जब अपनी लय में होता है, तो बल्लेबाजों की हवा निकल जाती है। सिर्फ 98 मैचों में 161 विकेट! इनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट रहा है।
6. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश - 2015-2026)
'द फिज' की कटर गेंदों का तोड़ आज तक किसी के पास नहीं है। 128 मैचों में 160 विकेट लेने वाले मुस्तफिजुर 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं और इनका बेस्ट स्पेल 10 रन देकर 6 विकेट का रहा है।
7. एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया - 2016-2026)
मिडिल ओवर्स में काम ज़म्पा ही आकर करते हैं। 118 मैचों में 153 शिकार करने वाले ज़म्पा का बेस्ट स्पेल 19 रन देकर 5 विकेट है और ये 1 बार फाइफर ले चुके हैं।
8. एहसान खान (हॉन्ग कॉन्ग - 2016-2026)
हॉन्ग कॉन्ग के एहसान खान ने 111 मैचों में 152 विकेट झटककर सबको चौंका दिया है। इनका बेस्ट प्रदर्शन 5 रन देकर 4 विकेट का रहा है।
9. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश - 2006-2024)
दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार शाकिब ने 129 मैचों में 149 विकेट झटके हैं। शाकिब 2 बार फाइफर ले चुके हैं और इनका बेस्ट स्पेल 20 रन देकर 5 विकेट है।
10. रिज़वान बट (बहरीन - 2022-2026)
बहरीन के इस पेसर ने खामोशी से अपना काम किया है। 95 मैचों में 145 विकेट लेने वाले रिज़वान 4 बार फाइफर ले चुके हैं! इनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 6 विकेट है।
11. संदीप लामिछाने (नेपाल - 2018-2026)
नेपाल के इस युवा लेग स्पिनर के पास उंगलियों का गजब का जादू है। सिर्फ 78 मैचों में 142 विकेट! इनका बेस्ट स्पेल 9 रन देकर 5 विकेट है और ये 2 बार फाइफर ले चुके हैं।
12. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड - 2015-2026)
न्यूजीलैंड का यह शांत दिखने वाला स्पिनर रनों पर ऐसी ब्रेक लगाता है कि बल्लेबाज झुंझला जाता है। 138 मैचों में 142 विकेट लेने वाले सेंटनर का बेस्ट स्पेल 11 रन देकर 4 विकेट है।
13. मार्क अडायर (आयरलैंड - 2019-2026)
आयरलैंड के मार्क अडायर ने 100 मैचों में 142 विकेट चटकाए हैं। इनका बेस्ट स्पेल 13 रन देकर 4 विकेट रहा है।
14. शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान - 2018-2026)
मैच का पहला ही ओवर हो और सामने शाहीन अफरीदी हों, तो बल्लेबाजों के पैर कांपने लगते हैं। 103 मैचों में 136 शिकार कर चुके शाहीन का बेस्ट स्पेल 22 रन देकर 4 विकेट है।
15. अर्शदीप सिंह (भारत - 2022-2026)
अपने भारत का यह बब्बर शेर डेथ ओवरों में यॉर्कर फेंकने में अर्शदीप का कोई जवाब नहीं। सिर्फ 91 मैचों में 135 विकेट लेने वाले अर्शदीप का बेस्ट स्पेल 51 रन देकर 5 विकेट (1 फाइफर) है।
16. हारिस रऊफ (पाकिस्तान - 2020-2025)
150 की स्पीड से जब गेंद आती है, तो बल्लेबाज को सोचने का टाइम नहीं मिलता। पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने 94 मैचों में 133 विकेट लिए हैं और इनका बेस्ट स्पेल 18 रन देकर 4 विकेट है।
17. शेम नोगोचे (केन्या - 2010-2026)
केन्या के इस अनुभवी स्पिनर ने 111 मुकाबलों में 127 विकेट लिए हैं। इनका बेस्ट स्पेल 14 रन देकर 4 विकेट रहा है।
18. जुनैद सिद्दीकी (यूएई - 2019-2026)
यूएई के इस तेज गेंदबाज ने अपनी खतरनाक लेंथ गेंदों से काफी नाम कमाया है। 91 मैचों में 126 विकेट लेने वाले जुनैद का बेस्ट स्पेल 35 रन देकर 5 विकेट (1 फाइफर) है।
19. विरंदीप सिंह (मलेशिया - 2019-2026)
मलेशिया के इस ऑलराउंडर ने 122 मैचों में 125 बल्लेबाजों को निपटाया है। इनका बेस्ट स्पेल 5 रन देकर 4 विकेट का रहा है।
20. हेनरी सेनयोंडो (युगांडा - 2019-2025)
युगांडा के इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने 95 मैचों में 124 विकेट लिए हैं। इनका बेस्ट स्पेल 8 रन देकर 5 विकेट (1 फाइफर) रहा है।
एक जरूरी बात
देखिए, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का यह कॉलम हमेशा बदलता रहता है। कब कौन सा बॉलर किस मैच में तहलका मचा दे और बाजी पलट दे, यह कहना मुश्किल है। यह बिल्कुल ताजा और लाइव अपडेट है। आगे चलकर अगर आंकड़ों में कोई फेरबदल होता है, तो पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिएगा
आपकी क्या राय है
अफगानिस्तान के राशिद खान जिस तरह से नंबर वन की गद्दी पर पैर जमाकर बैठे हैं, क्या आपको लगता है कि आने वाले समय में उनका यह रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा? या फिर राशिद खान का यह जलवा ऐसे ही बरकरार रहेगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें। और हाँ, अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने सभी क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment