The Hundred 2026: Birmingham Phoenix vs MI London (Match 32) एजबेस्टन में आर-पार की जंग, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
अरे भाई द हंड्रेड 2026' का रोमांच अब उस मोड़ पर आ पहुँचा है जहाँ से एक-एक मैच सांसे थमा देने वाला होगा। मैच नंबर 31 का नशा उतरा भी नहीं था कि आज रात दुसरा महामुकाबला आपका इंतज़ार कर रहा है। मैच नंबर 32 में भिड़ने जा रही हैं बर्मिंघम फीनिक्स (BPH) और एमआई लंदन (MIL)। मैदान होगा बर्मिंघम का
एजबेस्टन (बर्मिंघम) की पिच रिपोर्ट
एजबेस्टन के इस मैदान की बात ही कुछ अलग है। यहाँ का विकेट हमेशा से ही बल्लेबाज़ों के लिए जन्नत और गेंदबाजों के लिए थोड़ी मशक्कत वाला रहता है।
पेसर्स के लिए: शुरुआत में नई गेंद थोड़ी लहराएगी, जिससे ट्रेंट बोल्ट या साकिब महमूद जैसे गेंदबाज़ शुरू में एक-दो झटके दे सकते हैं।
बैटिंग ट्रैक: एक बार गेंद पुरानी हुई, तो समझो बल्लेबाज़ों की ऐश! पिच एकदम सपाट हो जाती है और यहाँ छोटी बाउंड्रीज़ की वजह से बॉल बार-बार दर्शकों के बीच जा गिरती है।
स्पिन का रोल: मिडिल ओवर्स में रेहान अहमद या नाथन सोटर जैसे चतुर स्पिनर्स को थोड़ी ग्रिप मिल सकती है, जो रन-गति पर ब्रेक लगा सकते हैं।
टॉस का क्या रहेगा असर?
रात के इस मुकाबले में लाइट्स के नीचे एजबेस्टन पर चेज करना हमेशा से एक समझदारी भरा फैसला माना जाता है। बाद में ओस (Dew) गिरने से गेंद गीली हो जाती है और बॉलर्स के लिए ग्रिप करना मुश्किल होता है। इसलिए, जो भी कप्तान आज टॉस जीतेगा, वो बिना सोचे-समझे पहले बॉलिंग चुनना ही पसंद करेगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (Playing 11)
बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix):
मिचेल ओवेन, 2. विल स्मीड, 3. जो क्लार्क (विकेटकीपर), 4. रेहान अहमद, 5. लौरी इवांस, 6. डोनोवन फरेरा (कप्तान), 7. सीन डिक्सन, 8. स्कॉट करी, 9. क्रिस वुड, 10. साकिब महमूद, 11. उस्मान तारिक।
एमआई लंदन (MI London):
विल जैक्स, 2. जेम्स विन्स, 3. निकोलस पूरन (विकेटकीपर), 4. सैम करन (कप्तान), 5. शेरफेन रदरफोर्ड, 6. टॉम करन, 7. ओली पोप, 8. ट्रेंट बोल्ट, 9. नाथन सोटर, 10. रिचर्ड ग्लीसन, 11. क्रिस जॉर्डन / मैथ्यू क्रिचली।
नोट: यह पिछले मुकाबलों और हालिया टीम कॉम्बिनेशन के आधार पर तैयार की गई प्लेइंग 11 है। अगर टॉस के वक्त पिच के मिज़ाज या परिस्थितियों को देखकर कप्तान एक-आध बदलाव करते हैं तो वो अलग बात है, बाकी 90% यही टीम मैदान पर उतरेगी।
किन खिलाड़ियों पर टिकेंगी सबकी आँखें?
बर्मिंघम फीनिक्स: सलामी बल्लेबाज जो क्लार्क गजब की फॉर्म में हैं। अगर उनका बल्ला चला तो फिर पावरप्ले में ही मैच एकतरफा हो जाएगा। मिडिल ऑर्डर में कप्तान डोनोवन फरेरा के लंबे-लंबे छक्के देखने लायक होंगे।
एमआई लंदन: कप्तान सैम करन का ऑलराउंडर अवतार और विल जैक्स की तूफानी बैटिंग एमआई लंदन की सबसे बड़ी ताकत है। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट की शुरुआती इन-स्विंग और रिचर्ड ग्लीसन की पेस मैच विनर साबित हो सकती है।
तो भाई, क्या लगता है कौन मारेगा बाजी
एक तरफ डोनोवन फरेरा की पलटन अपने होम ग्राउंड पर हिसाब चुकता करने उतरेगी, तो दूसरी तरफ सैम करन की एमआई लंदन अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी!
आपकी क्या राय है? आज रात 10:30 बजे कौन सी टीम बाजी मारेगी? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय ठोक दो! और अगर क्रिकेट की ये कड़क रिपोर्ट पसंद आई हो, तो अपने क्रिकेटप्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल मत भूलना
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment