The Hundred 2026 वेल्श फायर बनाम सदर्न ब्रेव Dream11 प्रेडिक्शन आज रात कौन मचाएगा तबाही देखें एकदम धाकड़ फैंटेसी टीम
आज रात को 11 बजे जो मैच होने वाला है न सोफिया गार्डन्स में कसम से एकदम पैसा वसूल मुकाबला होने वाला है एक तरफ है वेल्श फायर (WF) और दूसरी तरफ है सदर्न ब्रेव (SB) द हंड्रेड का ये 19वां मैच दोनों टीमों के लिए बहुत जरूरी है। तो चलिए पूरे आंकड़ों और खिलाड़ियों के फॉर्म को देखते हुए पूरा एनालिसिस करते हैं कि आज की फैंटेसी टीम में किसे रखना फायदेमंद होगा और किसे बाहर का रास्ता दिखाना है
पिच का मिजाज: क्या कहती है कार्डिफ की बाउंड्री कार्डिफ (सोफिया गार्डन्स) की जो पिच है, वो बड़ी मजेदार है शुरुआत में यहाँ बल्लेबाजों की मौज रहती है क्योंकि गेंद सीधे बल्ले पर आती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी होगी और स्पिनर्स गेम में आ जाएंगे।
सीधी बात है जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वो पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। पहली पारी में 150 से ऊपर का स्कोर यहाँ फाइटिंग टोटल होगा।
दोनों टीमों के पास कौन-कौन से तुरुप के इक्के हैं?
वेल्श फायर (WF) की पलटन
इनके पास फिल साल्ट जैसा धाकड़ ओपनर है जो पहली ही गेंद से कूटने में विश्वास रखता है।
संभावित ग्यारह
जे कॉक्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, जो रूट, फिल साल्ट (कप्तान/कीपर), ए ट्राइब, मैट शॉर्ट, मार्को जानसेन, बी केलावे, रचिन रवींद्र, क्रिस वोक्स, डी पेनिटन।
सदर्न ब्रेव (SB) की फौज
इनके पास डेविड मिलर का तजुर्बा और मार्कस स्टोइनिस की ताकत है।
संभावित ग्यारह
टी रीव, जे स्मिथ (कीपर), एम पेपर, ट्रिस्टन स्टब्स, सी फाल्कनर, बी मैकिन्नी, डेविड मिलर, टॉम एबेल, निखिल चौधरी, मार्कस स्टोइनिस, सैफ जैब।
अपनी धाकड़ टीम जो आज पॉइंट की बारिश कराएगी
अब असली मुद्दे पर आते हैं और मैच की सबसे तगड़ी टीम सेट करते हैं
विकेटकीपर
फिल साल्ट (WF): इसे तो टीम से बिल्कुल मत छोड़ना। ओपनिंग में आकर अगर यह 15-20 गेंदें भी खेल गया, तो मैच एकतरफा कर देगा।
जे स्मिथ (SB): मिडिल ऑर्डर में आकर तेजी से रन बनाता है और कीपिंग के भी अच्छे पॉइंट दे सकता है।
बल्लेबाज
जो रूट (WF): समझदारी से खेलने वाला खिलाड़ी है।
अगर टीम के जल्दी विकेट गिरते हैं, तो यह एक छोर संभाल कर लंबे पॉइंट दिला सकता है।
ट्रिस्टन स्टब्स (SB): ये लड़का गजब के फॉर्म में है। इसके बल्ले से कब छक्के निकलने शुरू हो जाएं, कोई नहीं जानता।
डेविड मिलर (SB) किलर मिलर' को डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करना किसी भी बॉलर के लिए आसान नहीं होता।
ऑलराउंडर
मार्कस स्टोइनिस (SB) यह बंदा अकेले पूरे मैच का रुख बदल सकता है। बैटिंग और बॉलिंग दोनों से तगड़े पॉइंट देगा।
रचिन रवींद्र (WF) स्पिन के अनुकूल पिच पर इसकी गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर की बैटिंग बहुत काम आने वाली है।
मैट शॉर्ट (WF) पावरप्ले में गेंदबाजी भी कर लेता है और ओपनिंग में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी भी।
गेंदबाज
क्रिस वोक्स (WF) शुरुआती ओवर्स में इसकी स्विंग गेंदबाजी किसी भी अच्छे बल्लेबाज को चकमा दे सकती है।
मार्को जानसेन (WF): अपनी लंबाई का फायदा उठाकर जो एक्स्ट्रा बाउंस निकालता है, वो देखने लायक होता है।
निखिल चौधरी (SB) बीच के ओवर्स में विकेट चटकाने के लिए यह एक बढ़िया छुपा रुस्तम साबित हो सकता है।
कप्तान और उप-कप्तान किसे दें जिम्मेदारी
सेफ जाना है (स्मॉल लीग) तो आँख बंद करके रचिन रवींद्र को कप्तान और फिल साल्ट को उप-कप्तान बना सकते हैं। दोनों बेहतरीन फॉर्म में हैं।
बड़ा रिस्क, बड़ा इनाम (ग्रैंड लीग) अगर कुछ अलग हटके करना है, तो मार्कस स्टोइनिस को कप्तान और ट्रिस्टन स्टब्स को उप-कप्तान ट्राई करें। अगर इन दोनों का दिन रहा, तो सीधे टॉप रैंक आ सकती है।
एक जरूरी सलाह: टॉस के वक्त एक बार फाइनल प्लेइंग-11 जरूर देख लेना कहीं कोई खिलाड़ी ऐन वक्त पर बाहर न हो जाए। बाकी आराम से मैच का मजा लें और अपनी सूझबूझ से टीम बनाएं
इस खेल में जोखिम शामिल है और इसकी लत लग सकती है। कृपया अपनी जिम्मेदारी और समझदारी से खेलें।
आपकी क्या राय है कौन मारेगा बाजी नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके ज़रूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment