The hundred 2026 एलिमिनेटर: मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स MSG वर्सेस सनराइजर्स लीड्स SL केनिंगटन ओवल लंदन में करो या मरो की जंग जो जीतेगा वो जाएगा फाइनल जो हारेगा वो होगा बाहर आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
समीकरण बिल्कुल साफ़ है जीतो तो सीधा फाइनल, हारे तो बोरिया-बिस्तर समेटकर घर
केनिंगटन ओवल की पिच रिपोर्ट
ओवल का यह खूबसूरत मैदान हमेशा से बल्लेबाज़ों के लिए जन्नत माना जाता है। यहाँ की आउटफील्ड इतनी तेज़ है कि गेंद अगर गैप में गई, तो बाउंड्री पार ही रुकेगी।
शुरुआती 15-20 गेंदों पर तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, इसलिए ओपनिंग बल्लेबाज़ों को थोड़ा संभलकर खेलना होगा। इसके बाद पिच मक्खन हो जाएगी और छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वो पहले गेंदबाज़ी करके लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 Playing 11
इस करो या मरो के महा-मुकाबले के लिए दोनों टीमों के सबसे तगड़े 11 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे
Manchester Super Giants MSG
1. Tim Seifert 2. Paul Walter 3. Jos Buttler 4. Heinrich Klaasen 5. Leus du Plooy 6. Michael Bracewell 7. Liam Dawson 8. Gus Atkinson 9. Josh Tongue 10. Noor Ahmad 11.Sonny Baker
Sunrisers Leeds SL
1. Mitchell Marsh 2. Ryan Rickelton 3. Harry Brook 4. Zak Crawley 5. Dan Lawrence 6. Matthew Revis 7. Brydon Carse 8. Tom Lawes 9. Matthew Potts 10. Nathan Ellis 11. Abrar Ahmed
आज के मैच में कौन मचाएगा गदर?
MSG के पास जोस बटलर और हैनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं, जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं।
दूसरी तरफ SL के पास मिचेल मार्श और हैरी ब्रूक की धाकड़ जोड़ी है, जो मिडिल ओवर्स में आकर बड़े-बड़े शॉट्स खेलने का दम रखती है।
गेंदबाज़ी में नेथन एलिस और गस एटकिंसन की यॉर्कर डेथ ओवर्स में मैच का असली मज़ा दोगुना करेंगी
मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है जो दबाव को अच्छी तरह से संभाल सकता है बाज़ी वही मारेगा। तो बस, चाय-नाश्ता रेडी रखिए और आज रात इस धमाकेदार मैच का मज़ा लीजिए
आपकी क्या राय है? एलिमिनेटर की महा जंग कौन जीतेगा आज MSG Manchester Super Giants या SL Sunrisers Leeds अपनी राय प्लीज कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं और इसे अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment