The Hundred Men's 2026 Grand Final TR vs MSG Trent Rockets vs Manchester Super Giants के बीच आज होगी खिताबी जंग जोस बटलर या सैम बिलिंग्स कौन उठाएगा ट्रॉफी जानें लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का रात बेहद खास होने वाला है। The Hundred Men's 2026 का महामुकाबला यानी ग्रैंड फाइनल ट्रेंट रॉकेट्स TR और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स MSG के बीच खेला जाएगा। यह बड़ा मुकाबला आज रात 10:30 बजे से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर शुरू होगा।
अगर आप इस खिताबी जंग को लाइव देखना चाहते हैं तो इसका ऑनलाइन स्ट्रीमिंग thehundred.com पर उपलब्ध रहेगा।
लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर जब यह दोनों दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगे, तो रोमांच अपने चरम पर होगा। 100 गेंदों के इस खेल में एक-एक ओवर मैच का रुख बदलने के लिए काफी होता है। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन आज के रात जो टीम दबाव को बेहतर ढंग से संभालेगा, ट्रॉफी उसी के हाथ लगेगा।
लॉर्ड्स का पिच और टॉस का क्या रहेगा रोल
लॉर्ड्स का मैदान हमेशा से गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को बराबर मौका देता आया है। शुरुआती कुछ ओवर्स में तेज गेंदबाजों को हवा और पिच से थोड़ा मदद मिल सकता है, जो बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान लेगा। हालांकि, एक बार गेंद पुराना होने के बाद बल्ले पर अच्छी तरह आएगा और आउटफील्ड तेज होने के वजह से रन तेजी से बनेंगे। बड़े फाइनल मैच के दबाव को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करके स्कोर बोर्ड पर बड़ा लक्ष्य टांगना पसंद करेगा।
जोस बटलर की कप्तानी में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का दम
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) का स्क्वाड इस बार बेहद मजबूत नजर आ रहा है। कप्तान जोस बटलर की अगुआई में टीम ने शानदार खेल दिखाया है। बल्लेबाजी में खुद कप्तान बटलर और हेनरी क्लासेन जैसे दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो अकेले दम पर किसी भी गेंदबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में गस एटकिंसन का रफ्तार और नूर अहमद का फिरकी विरोधी टीम पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सैम बिलिंग्स की कमान में ट्रेंट रॉकेट्स का चुनौती
दूसरी तरफ ट्रेंट रॉकेट्स (TR) का कमान सैम बिलिंग्स के हाथों में है, जिन्हें एक बेहद चतुर कप्तान माना जाता है। टीम के पास फिन एलन और बेन डकेट जैसे धाकड़ ओपनर हैं जो पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना जानते हैं। मिडिल और लोअर ऑर्डर में टिम डेविड का बड़ा-बड़ा छक्का मैच का पासा पलट सकता है। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद आमिर का शुरुआती स्विंग और मिचेल सैंटनर का किफायती स्पिन ट्रेंट रॉकेट्स का सबसे बड़ा हथियार साबित होगा।
दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing 11)
ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets)
1.सैम बिलिंग्स (कप्तान व विकेटकीपर) 2.बेन डकेट 3. फिन एलन 4. टिम डेविड 5. ल्यूक वेल्स 6. ल्यूक ग्रेगरी 7. मिचेल सैंटनर 8. क्रेग ओवरटन 9. मोहम्मद आमिर 10. रिले मेरेडिथ 11. ओली स्टोन
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants)
1. जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर) 2. हेनरी क्लासेन 3. टॉम मूर्स 4. लेउस डू प्लोय 5. पॉल वाल्टर 6. माइकल ब्रेसवेल 7. टॉम हार्टले 8. गस एटकिंसन 9. नूर अहमद 10. जोश टंग 11. शेन बर्गर
आपकी क्या राय है, The Hundred 2026 की यह चमचमाती ट्रॉफी कौन उठाएगा जोस बटलर की मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) या सैम बिलिंग्स की ट्रेंट रॉकेट्स (TR) अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें इस ग्रैंड फाइनल का पूरा डिटेल अपने क्रिकेट प्रेमी दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें। क्रिकेट की ऐसी ही हर ताजा और लाइव अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment