UAE vs Scotland World Cup League 2 ODI मैच खराब मौसम के कारण रद्द (Match Abandoned)
मैच अपडेट (Match Abandoned): क्रिकेट फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर है। स्कॉटलैंड के डंडी (Dundee) स्थित फोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला UAE और स्कॉटलैंड के बीच का यह ICC CWC League 2 मैच खराब मौसम के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द (Abandoned) कर दिया गया है। बारिश और गीली आउटफील्ड की वजह से आज खेल होना मुमकिन नहीं था, जिसके चलते अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। बिना टॉस हुए मैच रद्द होने की वजह से दोनों ही टीमों के बीच अंक (Points) बांट दिए जाएंगे। इस मुकाबले से जुड़े आगे के अपडेट्स और पॉइंट्स टेबल के नए समीकरण के लिए हमारे साथ बने रहें।
यार अगर आप भी भारत-पाकिस्तान के मैचों से हटकर कुछ असली और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखना चाहते हो तो आज का दिन नोट कर लो। आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप लीग टू ICC CWC League 2 में आज यूएई और स्कॉटलैंड (UAE vs Scotland ODI) के बीच एक ज़बरदस्त भिड़ंत होने वाला है यह इस टूर्नामेंट का 122वां मैच है और दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पानी पिलाने के लिए तैयार बैठी हैं अगर समय की बात करें, तो मैच आज दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होने वाला है, तो भाई, अपनी सीट की पेटी बांध लो
अब आप सोच रहे होंगे कि मैच हो कहाँ रहा है और वहाँ का मिजाज कैसा है? तो भाई, वेन्यू है स्कॉटलैंड का फोर्थहिल क्रिकेट ग्राउंड डंडी (Forthill Cricket Ground Dundee) यहाँ की पिच की बात करूँ तो शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी स्विंग और सीम मिलने का पूरा उम्मीद है, क्योंकि हवा में थोड़ी नमी रह सकता है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए भी यहाँ रन बनाना आसान हो जाएगा। वैसे, टॉस जीतने वाला कप्तान यहाँ पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकता है ताकि पिच की शुरुआती नमी का फायदा उठाया जा सके।
चलो, अब सीधे बात करते हैं दोनों टीमों के उन गबरू जवानों की जो मैदान पर गदर मचाने उतरने वाले हैं। स्कॉटलैंड की कप्तानी संभाल रहे हैं रिची बेरिंगटन, जबकि यूएई की कमान राहुल चोपड़ा के हाथों में है।
दोनों टीमों की संभावित और सबसे मजबूत प्लेइंग 11 (Probable Playing 11) पर एक नज़र डाल लेते हैं:
स्कॉटलैंड की संभावित प्लेइंग-11 (Scotland Predicted XI):
जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल इंग्लिश, मार्क वाट, सफयान शरीफ, क्रिस्टोफर सोले/जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस, ब्रैड करी/ओली जोन्स।
यूएई की संभावित प्लेइंग-11 (UAE Predicted XI):
मुहम्मद वसीम, वृत्य अरविंद (विकेटकीपर), अली नसीर, विष्णु सुकुमारन, राहुल चोपड़ा (कप्तान), आसिफ खान/ध्रुव पराशर, बासिल हमीद, अयान अफजल खान, जुनैद सिद्दीकी, राहुल भाटिया, मुहम्मद जवाद उल्लाह।
मुकाबला बहुत ही बराबरी का है। एक तरफ स्कॉटलैंड के पास उनके घरेलू मैदान का फायदा है और जॉर्ज मुन्से जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, तो दूसरी तरफ यूएई के पास मुहम्मद वसीम और अयान अफजल खान जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं।
ओवरऑल बात की जाए तो मैच वाकई धांसू होने वाला है। चलिए देखते हैं कि आज डंडी के मैदान पर कौन बाजी मारता है आपकी क्या राय है प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके ज़रूर बताएं अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment