Women's Asia Cup 2026 भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड का हुआ ऐलान कप पर कब्जा जमाने उतरेंगी हरमनप्रीत की शेरनियां
बीसीसीआई (BCCI) ने महिला एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।
यह पूरा टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहाँ मैदान पर चौकों और छक्कों का ज़बरदस्त रोमांच देखने को मिलने वाला है
दिल थाम के बैठिए, शुरू होने वाला है महासंग्राम
क्रिकेट प्रेमी भाइयों और बहनों, अपनी धड़कनें संभाल लीजिए! एशिया कप का शेड्यूल सामने आते ही फैंस का जोश आसमान छू रहा था, और अब हमारी धाकड़ भारतीय टीम का ऐलान होते ही माहौल एकदम सज चुका है।
मैदान पर तिरंगा लहराने और विरोधियों के पसीने छुड़ाने के लिए अपनी बेटियां पूरी तरह कमर कस चुकी हैं। यकीन मानिए, इस बार का हर एक मुकाबला बड़ा ही मजेदार और देखने लायक होगा
कप्तानी में वही पुराना और धाकड़ स्टाइल
टीम की बागडोर एक बार फिर हमारी 'लेडी सहवाग' यानी हरमनप्रीत कौर के मजबूत हाथों में है। हरमन जब मैदान पर अपने तेवर दिखाती हैं, तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगड़ना तय रहता है।
और उनका हौसला बढ़ाने के लिए अपनी स्टाइलिश ओपनर स्मृति मंधाना उप-कप्तान बनकर साथ खड़ी हैं। इन दोनों की जोड़ी मैदान पर जो कमाल दिखाती है, उसका पूरा देश मुरीद है
ये रही अपनी 15 शेरनियों की पूरी
इस बार की टीम में अनुभव की गहराई भी है और नए खून का जोश भी। बैटिंग हो या बॉलिंग, हर डिपार्टमेंट में अपनी लड़कियां एकदम पक्की हैं
कप्तान: हरमनप्रीत कौर
उप-कप्तान: स्मृति मंधाना
टीम के बाकी धुरंधर: शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
एक छोटी सी उदास करने वाली खबर
दोस्तों, टीम तो एकदम तगड़ी बनी है, लेकिन एक छोटी सी बुरी खबर भी सामने आई। जब शुरू में 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान हुआ था, तब उसमें हमारी प्यारी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का नाम शामिल था।
लेकिन बदकिस्मती से चोट (Injury) के कारण जेमिमा इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। हम सब दिल से दुआ करेंगे कि वो जल्दी से ठीक होकर मैदान पर वापसी करें! इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उनकी जगह बेहतरीन खिलाड़ी प्रतिका रावल को अपडेटेड स्क्वाड में शामिल किया है।
एशिया कप शेड्यूल और मैच डिटेल्स
खास जानकारी: अगर आप महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल देखना चाहते हैं कि कब और किस तारीख को भारत का मुकाबला किस टीम से है, तो👉 [यहाँ क्लिक करके पूरा शेड्यूल देखें ]👈
क्या इस बार ट्रॉफी अपने घर आएगी?
जिस तरह से अपनी पूरी टीम फॉर्म में है और जिस जोश के साथ मैदान पर उतर रही है, मुझे तो पक्का भरोसा है कि इस बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने ही घर आने वाली है!
वैसे दोस्तों, आपको क्या लगता है? कौन सी खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा तहलका मचाएगी? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताइएगा अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो दोस्तों के साथ शेयर करें
... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय...
Comments
Post a Comment