India Vs New Zealand First T20 Match Mitchell Santner Injury And Turning Point Story

क्रिकेट के मैदान पर कई बार हार और जीत का फासला बहुत छोटा होता है और मैच के दौरान होने वाली छोटी सी शारीरिक परेशानी या रणनीतिक चूक पूरी बाजी को पलट कर रख देती है क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टीबी मुकाबले में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला जहां कीवी टीम ने दो सौ पच्चीस रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बावजूद मुकाबला गंवा दिया इस रोमांचक मुकाबले के हार और जीत के बीच का सबसे बड़ा और अनोखा टर्निंग पॉइंट कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के हाथ में आई चोट और उनका मैदान से कुछ समय के लिए बाहर जाना साबित हुआ जब दो सौ छब्बीस रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम दबाव में थी तब मैच का मोमेंटम अचानक इसी घटना के कारण बदल गया और अंत में कीवी टीम को इस हार का सामना करना पड़ा

अब जान लेते हैं मैच का पूरा का हाल

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले गए इस पहले टीबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर दो सौ पच्चीस रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया कीवी पारी के दौरान टिम सीफर्ट ने चौबीस रन बनाए फिन एलन ने सैंतालीस गेंदों पर पैंतालीस रन ठोके डेरिल मिचेल ने अट्ठाबीस रनों का योगदान दिया 

और ग्लेन फिलिप्स ने महज चालीस गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से बयासी रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली इसके अलावा बी जैकॉब ने इकतीस रन बनाए और माइकल ब्रेसवेल सात रन बनाकर नाबाद लौटे भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में उनचास रन दिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में पैंतालीस रन देकर एक विकेट लिया मयंक यादव ने चार ओवर में चालीस रन खर्च कर एक सफलता हासिल की अक्षर पटेल ने चार ओवर में एकावन रन दिए और एनके रेड्डी ने चार ओवर में चालीस रन डाले

इसके जवाब में दो सौ छब्बीस रनों के इस रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने मैदान के चारों तरफ चौकों छक्कों की बरसात करते हुए मात्र तैंतीस गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से सडसठ रनों की शानदार पारी खेली उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा ने केवल बारह गेंदों पर उनतीस रन ठोक डाले जिसमें दो चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे तिलक वर्मा छह रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने अट्ठाबीस गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से बयालीस महत्वपूर्ण रन बनाए इशान किशन एक रन बनाकर पवेलियन लौटे और अक्षर पटेल ने चौदह गेंदों पर चौबीस रनों का योगदान दिया

मैच का पासा पूरी तरह से तब पलट गया जब युवा बल्लेबाज नमन धीर क्रीज पर उतरे और उन्होंने मात्र पंद्रह गेंदों का सामना करते हुए दो सौ अस्सी के तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद बयालीस रन कूट डाले जिसमें पांच शानदार चौके और दो बेहतरीन छक्के शामिल थे उनके साथ नीहल वढेरा दो रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने उन्नीस दशमलव चार ओवरों में छह विकेट खोकर दो सौ तीस रन बनाते हुए चार विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में मैट हेन्री ने तीन दशमलव चार ओवर में संतावन रन देकर दो विकेट चटकाए आदम मिल्ने ने तीन ओवर में तैंतालीस रन देकर एक विकेट लिया

लोकी फर्ग्यूसन ने तीन ओवर में चौंतीस रन खर्च किए माइकल ब्रेसवेल ने चार ओवर में सैंतीस रन देकर दो विकेट झटके कप्तान मिचेल सैंटनर ने चार ओवर में उनतास रन देकर दो विकेट लिए और नाथन स्मिथ ने दो ओवर में बीस रन दिए इस दौरान सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट यह रहा कि कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के हाथ में चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और जब तक वे वापस लौटे तब तक मैच का पूरा मोमेंटम भारत के पक्ष में शिफ्ट हो चुका था यदि वे समय पर मैदान पर रहते तो नतीजा कुछ और हो सकता था

आपको क्या लगता है

मिचेल सैंटनर की इस छोटी सी इंजरी और उसके बाद बदले हुए मैच के टर्निंग पॉइंट के बारे में आपकी क्या राय है क्या इस चोट ने न्यूजीलैंड के हाथों से जीता हुआ मैच छीन लिया अपनी राय कमेंट में जरूर शेयर करें और इस सबसे अलग और दिलचस्प मैच एनालिसिस को अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी मत भूलना तथा भारत और न्यूजीलैंड सीरीज की हर अंदर की खबर के लिए हमारे साथ बने रहें 


                                     ...Author: Shanu Tiwari... 


Comments

Popular posts from this blog

Ind vs NZ 2nd ODI Wellington Ke Samundari Jhonko Aur Hawaon Ke Beech Team India Ki Agnipariksha Aur 2nd ODI Se Pehle Ki Asli Mansik Jung

India vs West Indies 3rd T20 Indore Pitch Report Aur Playing 11 aaiae Jaan Lete Hain Kaun Jeet sakta hai 3rd T20 match

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭