Kieron Pollard Appointed Mumbai Indians New Head Coach For IPL 2027 Aaiae Jaan Lete kya hai Puri story
आईपीएल इतिहास की सबसे ताकतवर और पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे दिया है और टीम के सबसे बड़े मैच विनर रहे कैरन पोलार्ड को दो हजार सत्ताईस के आईपीएल सीजन के लिए अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस की टीम मैदान पर उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी जिसके लिए उसे जाना जाता है
और महेला जयवर्धने का कार्यकाल खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी एक ऐसे इंसान की तलाश में थी जो टीम के कल्चर को अंदर से समझता हो ऐसे में मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ी पोलार्ड पर दांव खेला है जो सालों तक मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद अब डगआउट में बैठकर टीम की पूरी कमान संभालते हुए नजर आएंगे
अब जान लेते हैं कैसा रहा है पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ पुराना सफर
कैरन पोलार्ड और मुंबई इंडियंस का रिश्ता सिर्फ एक खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी का नहीं है बल्कि यह एक परिवार जैसा नाता रहा है साल दो हजार दस में जब बीस साल के पोलार्ड मुंबई इंडियंस से जुड़े थे तब किसी ने नहीं सोचा था कि वह इस टीम के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे पोलार्ड ने साल दो हजार दस से लेकर दो हजार बाइस तक लगातार तेरह सालों तक नीली जर्सी पहनकर मैदान पर पसीना बहाया और इस दौरान मुंबई इंडियंस ने जो पांच आईपीएल ट्रॉफियां जीती हैं
उन सभी में पोलार्ड का बहुत बड़ा योगदान रहा है जब भी टीम मुसीबत में होती थी या बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही होती थी तब पोलार्ड अकेले दम पर मैच का पासा पलट देते थे खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम का बैटिंग कोच बनाया था जहां उन्होंने युवा बल्लेबाजों को संवारने का काम किया और अब उन्हें प्रमोट करके सीधे हेड कोच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है
क्रिकेट के खेल में एक अजीब सा जादुई रिश्ता तब बनता है जब कोई ऐसा खिलाड़ी जो मैदान पर अपनी चौड़े सीने और लंबे लंबे छक्कों के लिए जाना जाता था अचानक से ड्रेसिंग रूम का बॉस बन जाता है कैरन पोलार्ड का नाम सुनते ही विपक्षी गेंदबाजों के मन में जो डर पैदा होता था वही खौफ अब मुंबई इंडियंस के खेमे में उतरने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा
क्योंकि जब कोई कप्तान या कोच ऐसा इंसान हो जिसने मैदान की हर एक मुश्किल परिस्थिति को खुद अपने बल्ले से झेला हो और टीम को संकट से निकाला हो तो खिलाड़ियों को उसे समझाने के लिए ज्यादा शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती है पोलार्ड का यह नया सफर इस बात की गवाही देता है कि फ्रेंचाइजी अब केवल आंकड़ों पर भरोसा नहीं कर रही है बल्कि उस जज्बे और उस फाइटिंग स्पिरिट को मैदान पर वापस लाना चाहती है जो कभी मुंबई इंडियंस की असली पहचान हुआ करती थी और यही वजह है कि फैंस के दिलों में इस फैसले को लेकर एक अलग ही उत्सुकता और उम्मीद जाग उठी है
मुंबई इंडियंस को 2027 में चैंपियन बनाना पोलार्ड के लिए होगी बड़ी चुनौती
हेड कोच का पद संभालते ही कैरन पोलार्ड के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा होने वाला है क्योंकि मुंबई इंडियंस ने साल 2020 के बाद से एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है और फैंस का सब्र अब धीरे धीरे जवाब दे रहा है पिछले कुछ सीजनों में टीम का कॉम्बिनेशन और कप्तानी को लेकर काफी विवाद देखने को मिले थे ऐसे में पोलार्ड का सबसे पहला काम ड्रेसिंग रूम के माहौल को शांत करना और खिलाड़ियों के अंदर जीत का वही पुराना जुनून वापस जगाना होगा पोलार्ड का स्वभाव बहुत आक्रामक और भावुक रहा है और वह हर हाल में जीतना पसंद करते हैं
उनके पास टीबीस क्रिकेट का अपार अनुभव है और दुनिया भर की लीगों में खेलने के कारण वह आधुनिक क्रिकेट की हर बारीकी को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि पोलार्ड डगआउट में बैठकर रोहित शर्मा और पूरी मुंबई पलटन से कैसा प्रदर्शन निकलवा पाते हैं
आपको क्या लगता है
क्या कैरन पोलार्ड के हेड कोच बनने से मुंबई इंडियंस का पुराना दौर वापस लौट पाएगा और क्या वह 2027 में टीम को छठी बार आईपीएल चैंपियन बना पाएंगे अपनी राय कमेंट में जरूर शेयर करें और मुंबई इंडियंस से जुड़ी हर एक बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ बने रहें
...Author: Shanu Tiwari...

Comments
Post a Comment