Rohit Sharma World Cup Story जब कमरे में अकेले रोए थे हिटमैन जानें वो दर्दनाक रात


वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपनी कप्तानी में तिरंगा लहराने वाले रोहित शर्मा को देखकर आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी 'हिटमैन' की ज़िंदगी में एक ऐसी काली रात भी आई थी, जब उनका दिल बुरी तरह टूट गया था और वे बंद कमरे में फूट-फूटकर रोए थे?

2011 का वो ज़ख्म जिसने तोड़ दिया था सपना

बात साल 2011 की है, जब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना था। हर युवा खिलाड़ी की तरह 23 साल के रोहित शर्मा का भी सपना था कि वे अपने देश के लिए वर्ल्ड कप खेलें। लेकिन जब बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, तो उसमें से रोहित शर्मा का नाम गायब था। पीयूष चावला को टीम में जगह मिली थी, लेकिन रोहित बाहर थे।

होटल का कमरा और सन्नाटा 

चयन न होने की खबर मिलते ही रोहित शर्मा पूरी तरह टूट गए थे। करीबी बताते हैं कि उस रात रोहित अपने होटल के कमरे में अकेले बंद रहे और बच्चों की तरह रोते रहे। जिस ट्रॉफी को उठाने का सपना देखा था, उसे टीवी पर देखने का दर्द उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी टीम में जगह न मिलने से बहुत दुखी हूँ, लेकिन यहाँ से आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है।

धोनी का वो मास्टरस्ट्रोक और हिटमैन 2.0 का जन्म

उस बड़े झटके ने रोहित को कमज़ोर करने के बजाय और ज़िद्दी बना दिया। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा दांव खेला और रोहित से ओपनिंग करवाई। इसके बाद जो हुआ, वो क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज है 3 दोहरा शतक, 5 टी20 शतक और भारत को विश्व विजेता बनाने वाला कप्तान


आपकी क्या राय है

क्या सिलेक्टर की उस एक गलती की वजह से रोहित शर्मा का 2011 में वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था, जिसके चलते आज भी उनके दिल में वनडे वर्ल्ड कप जीतने की आग जल रही है

आपकी इस बारे में क्या राय है, कमेंट बॉक्स में अपनी बात ज़रूर शेयर करें

​अगर आपको रोहित शर्मा के संघर्ष की यह दास्तां पसंद आई हो, तो इसे अपने क्रिकेट लवर दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें। क्रिकेट की ऐसी ही दिलचस्प अनसुनी कहानियों और लाइव अपडेट्स के लिए क्रिक स्पॉट हिंदी के साथ बने रहें


                           ... लेखक नेम शानू धोनी सर फैन बॉय... 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

IPL इतिहास का सबसे बड़ा भूचाल: रो पड़े थाला धोनी! 18 साल की 'अमर जोड़ी' का हुआ दर्दनाक अंत, CSK फैंस के लिए आज का दिन बना 'ब्लैक डे'! 🚨😭

भारत में E.Sports करियर का सच गेमिंग से पैसे कैसे कमाएं

MS Dhoni Biography in Hindi धोनी का वो दौर जब सिलेक्टर्स नहीं बल्कि थाला तय करते थे टीम की तकदीर